Tuesday, September 30, 2008

"पैसा"

पैसा सुख का सार। सब पैसे का संसार॥
घरबार में, दो चार में, सरकार में, दरबार में,
बस पैसा ही पैसा॥
पैसे में ताकत पायी, पैसे बिनु आफत आयी।
पैसे की दुनिया सारी, पैसे की खींचा-तायी॥
बिनु पैसे के आदमी, चरखे की माल है।
पैसा नही है पास तो, ठन-ठन गोपाल है॥
विश्वजीत पैसे की बपती अंधेर है।
जिधर भी देखो पैसे का ही हेर-फेर है॥

Saturday, September 27, 2008

"एक तिनका" (नाज़)

एक तिनका नाज़ तेरा दूर कर देगा।

आँख में यदि गिर जाए, तो छुभन ऐसी मचाये,

रोने और चिल्लाने को मजबूर कर देगा॥

जब मिले तुझको ये दंड, दूर हो तेरा घमंड।

बस तिनका पल में, गुरूर तेरा चूर कर देगा॥

अब इतनी सी समझ लिए, एक तिनका बहुत तेरे लिए।

ज्ञान दे अज्ञान तेरा दूर कर देगा॥

"विश्वजीत" ध्यान दे, अनुचित वाणी थाम दे।

नही तो भगवान् तुझे मूक कर देगा॥

दोज़ वर दा डेज़

जब याद तुम्हारी आती है, मिलने की चाह जगाती है।

बीते लम्हे ताज़ा होते, दिलमे उमंग छा जाती है॥

कितना बचपन, कितनी मस्ती, कितना पागलपन था उसमे।

वो समय सुहाना था प्यारा, अब कितनी उलझन हैं जीवन में॥

ना घ्रणा-द्वेष ना झूठ-कपट, निष्पाप वो था बचपन प्यारा।

वो बचपन मेरा लौटा दो, चाहे ले लो बाकी जीवन सारा॥

वो साथ तेरे लिखना-पढ़ना, वो शिक्षा का मन्दिर न्यारा।

याद "विशु" को आता है, वो साथ तेरा कितना प्यारा॥

Thursday, September 25, 2008

"चमन एक है, और फिजा एक है"

चमन एक है, और फिजा एक है।
गुलों में खुमार-ऐ-वफ़ा एक है॥
महकता चमन, झिलमिलाता गगन।
हवाओं का ये सिलसिला एक है॥
फर्मों की हद में तो सब हैं जुदा।
हकीकत में हर आइना एक है॥
में हिन्दु तू मुसलिम, ये सिख वो इसाई
पर उसकी नज़र में हर इंसा एक है॥
ज़मी एक है, और आसमां एक है।
इस सारे जहाँ का विधाता एक है॥
'विश्वजीत' गफ़लत में, क्यूँ तू है रहता।
उस विधाता का सबसे रिश्ता एक है॥

Saturday, September 20, 2008

"मेरे विचार"

  1. शुभ करो, शुभ सोचो, शुभ बोलो और स्वच्छ रहो, आप स्वस्थ एवं सुखी रहोगे।
  2. सही और अच्छे विचार शांत दिमाग में आते हैं।
  3. कोई भी आपको आपसे बेहतर नही समझ सकता, इसलिए सदैव अपना विश्लेषण करते हुए अपने बुरे कर्मों, बुरी बातों एवं बुरे विचारों को कम या ख़त्म करने की कोशिश करते रहिये।
  4. आपके कर्म, आपकी वाणी और आपके विचार ही आपको अच्छा या बुरा बनाते हैं।
  5. आपका स्वस्थ्य, आपका व्यवहार, आपकी शारीरिक प्रतिक्रयायें और आपकी स्वच्छता आपके दर्पण हैं।
  6. आत्मविश्वास सही है, लेकिन जब यही आत्मविश्वास अभिमान में बदलने लगे तब समझना चाहिए कि आपका पतन प्रारम्भ हो चुका है।
  7. विद्या हमें ज्ञान, शीतलता, शालीनता और ज़िन्दगी जीने कि कला सिखाती है।
  8. वह विद्या, शिक्षा और उपलब्धि हमारे किसी काम कि नही जो हमें अभिमानी, उन्मत्त और स्वार्थी बना दे।
  9. कोई भी चीज़ तभी तक सर्वोत्तम है, जब तक कोई इसे और भी बेहतर नही बना देता।
  10. हर मानव अपने आपको बहुत अच्छे ढंग से जानता है, लेकिन फिर भी किसी अन्य के समक्ष एक अलग ही रूप में प्रस्तुत करता है, जिससे कि दो विश्वासों के बीच दूरी बन जाती है।
  11. प्रेम उन सभी अच्छी भावनाओं का संग्रह है जो आत्मा से पैदा होती हैं और वही पर निवास करती हैं।
  12. अमीर, प्रतिष्ठित, सम्मानित, सुशिक्षित, उच्च्पदीन आदि उच्चकोटि के लोगों के साथ किया गया व्यवहार आपकी बुद्धिमत्ता, वाकुपटुता, चापलूसी आदि को दर्शाता है। यद्यपि गरीब, अप्रतिष्ठित, असम्मानित, अल्पशिक्षित, निम्नपदीन आदि निम्नकोटि के लोगों के साथ किया गया व्यवहार आपके वास्तविक चरित्र को दर्शाता है॥

Friday, September 19, 2008

"नज़रिया"

एक गिलास पानी से आधा भरा था।
हाथ लिए उसको एक साधु खड़ा था॥
वातावरण की शांत सुंदर समाँ थी।
साधु को देखने के लिए भीड़ वहाँ जमा थी॥
साधू ने गिलास लोगो को दिखाया।
कितना है पानी प्रश्न यह सुनाया॥
कुछ बताते हैं कि गिलास आधा भरा है।
कुछ बताते हैं गिलास आधा है खाली॥
खाली जो बताते हैं, हैं अभावों के वो माली।
भरा जो बताते हैं, हैं संतोषी वो॥
लोगों की खुल गयीं आँख, बात साधु की सुनकरके।
फर्क द्रष्टि का होता है, देख लो मनमें गुनकरके॥
नज़र वैसा ही आता है, लगा जिस रंग का चश्मा।
'विश्वजीत' फर्क भावों का होता है, ये मन का अजब करिश्मा॥

"स्पर्धा"

किसी रेखा को बिना मिटाए
छोटी करने की तरकीब सुनो।
रेखा बड़ी सी खींचो,
उसके एक करीब सुनो॥
किसी से ऊँचा उठना है,
उसे नीचे नही गिराओ तुम।
उससे उत्तम कर्म करो,
और फिर ऊँचे उठ जाओ तुम॥
'स्पर्धा' की सीख लो,
ये जीवन का सिद्धांत है।
'विशु' इर्ष्या करना बुरी बात है,
इससे होता अंत है॥

Wednesday, September 17, 2008

माँ सरस्वती वन्दना

जग जननी माँ सरस्वती,
तुमको शतबार नमन।
तेरे पावन चरणों में माँ,
मेरा कोटि-कोटि वंदन॥
पथ मेरा प्रशस्त करो माँ
दूर करो हर तम।
मेरे रग रग ज्ञान प्रकाश भरो,
उज्जवल करदो जीवन।।
अज्ञानी है माँ तेरा भक्त 'विश्वजीत',
ज्ञान से भरदो इसका दामन।
चरणों में शीश झुकाये है,
और करता है करुण क्रंदन॥

Tuesday, September 16, 2008

प्रथम गणेश वंदना

प्रथम शीश झुकाता तुमको, गौरी सुत देव गणेश मेरे।
पग पग साथ मेरे रहना, ना कभी जो ठोकर लगे मेरे॥
छल दंभ द्वेष से दूर रहूँ, निष्पाप रहे जीवन मेरा।
इस मन मन्दिर में तुम बसना, फिर रहे ना कोई अँधियारा॥
शुभ सोचूँ शुभ कर्म करूँ और शुभ वाणी मुख से बोलूँ।
दूर सदां उससे रखना जो लगता नही तुम्हें प्यारा॥
एक और हमारी विनती है, प्रभु जग भर का मंगल करना।
नादान भक्त है 'विश्वजीत' तेरा, प्रभु क्षमादान देते रहना॥